ईरान में होगा परमाणु हमला यूएनआई के डिप्लोमैट ने लीक किया प्लान, फिर दे दिया इस्तीफा संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक डिप्लोमैट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ईरान में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि यूएन के कुछ अधिकारी ताकतवर लॉबी के लिए काम कर रहे हैं। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग को महीना से अधिक हो गया है । जंग किसी अंजाम पर पहुंचने की बजाय खतरनाक मोड़ पर जाती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर वह समझौता नहीं करता है तो उसके खार्ग द्वीप और तेल के कुओं को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में एक डिप्लोमैट ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित प्रयोग होने का आरोप लगाया है। मोहम्मद सफा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे का ऐलान किया है।
मोहम्मद सफा संयुक्त राष्ट्र में पैट्रियॉटिक विजन के मुख्य प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे। पैट्रियॉटिक विजन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। सफा 2013 से ही इस संगठन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। 2016 में पैट्रियॉटिक विजन ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में अपना स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया था।
मिल रही खबर के अनुसार सफा ने अपनी पोस्ट में इस्तीफे का ऐलान करते हुए ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल से जुड़े हालात की तैयारी करने का आरोप लगाया है। एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने एक लेटर भी साझा किया है और कहा कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ सीनियर अफसर एक ताकतवर लॉबी के इशारे पर काम कर रहे हैं।



