नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन विस्फोटक पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

SHARE:


उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। श्रमिक प्रतिनिधि लगातार सड़कों पर तांडव मचा रहे हैं। प्रदेश के इस वाणिज्यिक शहर में पिछले एक सप्ताह से कर्मचारियों का गुस्सा भड़का हुआ है। कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुआ विवाद अब शहर के अन्य फैक्ट्री और कंपनियों तक पहुंच गया है। सेक्टर 62 से लेकर सेक्टर 82 तक कर्मचारी सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। पुलिस की गाड़ी पलट दिए जाने और आगजनी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। 

गाज़ियाबाद : धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम एवं पुलिस बल के साथ शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एनएच-09, सेक्टर 62 कट थाना क्षेत्र इन्दिरापुरम का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारीगणों/कर्मचारीगणों को अलर्ट रहते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गये।

Leave a Comment