जिला डार्ट खेल संगठन गाजियाबाद की और से तीसरी जिला डार्ट प्रतियोगिता का दिनांक 17 मई 2025 को राज नगर एक्सटेंशन अग्रवाल हाइट्स के क्लब में आयोजन किया गया जिसमें जिला गजियाबाद विभिन्न वर्गों के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । सुबह 10:00 बजे।
गिरीश राजवंशी जी ने विधिवत फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया साथ में रोहित, सी एस शर्मा,
राम सिसदिया अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डार्ट संगठन, सत्येंद्र कुमार वर्मा प्रेसिडेंट जिला गाजियाबाद संगठन मौजूद रहे प्रतियोगिता में किड्स वर्ग में बालक में आर्यवीर सिह चौहान स्वर्ण पदक, रियांश भार्गव रजत पदक, बालिका वर्ग में मुद्रा रस्तोगी ने रजत पदक,सब जूनियर वर्ग मे अभिनीत सिसोदिया स्वर्ण पदक,
कार्तिक शर्मा रजत पदक, बालिका वर्ग में नव्या सिंह स्वर्ण पदक, जिनीषा भार्गव रजत पदक, जूनियर बालक वर्ग में सिद्धांत छौंकर स्वर्ण पदक ,
देव जीत राय रजत पदक, जूनियर बालिका वर्ग में सौम्या शर्मा स्वर्ण पदक , अनिष्का सिसोदिया रजत पदक, सीनियर पुरुष वर्ग म अंकुर गर्ग स्वर्ण पदक, नमन सरीन रजत पदक, सजल गुप्ता स्वर्ण पदक, महिला वर्ग मे कनिका सिसोदिया स्वर्ण पदक, इशिका ससोदिया रजत पदक,
मास्टर्स पुरुष में राम सिसोदिया स्वर्ण पदक, किशन कुमार रजत पदक, सुपर मास्टर्स में सत्येंद्र कुमार वर्मा स्वर्ण पदक,
पमोद कुमार शर्मा रजत पदक, व
चंद्रशेखर शर्मा ने कांस्य पदक जीता सुपरमस्टर महिला वर्ग मे रेणु बाला ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में से जिला गाजियाबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन जून में होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। डॉट संगठन के पदाधिकारी ने जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाइयां दी।



