आज कमिश्नरेट गाजियाबाद में यातायात पुलिसकर्मियों को 100 ए.सी हेलमेट एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया । गाजियाबाद के शहर एवं देहात के एक्सप्रेसवे हाईवे या अन्य ऐसे स्थान जहां पर यातायात बूथ या शेड नहीं है एवं यातायात के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है जैसे वेदांता, मॉडल टाउन सेक्टर 62, गॉड ग्रीन, मीडिया हाउस, भोजपुरी हापुड़ चुंगी, अजनारा कट, राजनगर एक्सटेंशन, लाल कुआं, मोहन नगर आदि स्थानों पर नियुक्त यातायात कर्मियों को ड्यूटी के दौरान धूप गर्मी से बचाव हेतु 100 टेंपरेचर कंट्रोल डिवाइस ऐसी हेलमेट छाता पानी की बोतल सेफ्टी गोगल्स आदि वितरित किए गए, जिससे यातायात कर्मी गर्मी में अपने ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद रहकर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था बनाए रखें इसके साथ ही यातायात पुलिस कर्मियों को पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी करने एवं आम जनों से अच्छा व्यवहार कर किए जाने के संबंध में निर्देशित करते हुए वर्तमान में अभियान निम्न बिंदुओं पर केंद्रित किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया है ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी व अगली सीट पर सवारी बिठाना, दो पहिया वाहन पर बिना हेलमट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, चार पहिया बिना सीट बेल्ट के, शराब का सेवन कर वाहन चलाना, उक्त अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं संबंधित जोन के यातायात निरीक्षक उपलब्ध रहे



