नवरात्र उत्सव के बीच जीटी रोड पर अवैध पार्किंग का आतंक; ठाकुरद्वारा पुल के नीचे अवैध कब्जे से रास्ता पूरी तरह ठप आम जनता बेहाल
गाजियाबाद।
शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर गाजियाबाद के ऐतिहासिक देवी मंदिर में उत्सव का माहौल है, जहां हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन इस पावन पर्व के बीच जीटी रोड और उसके आसपास का पूरा इलाका भयानक अवैध पार्किंग की चपेट में है।

पुल के नीचे अवैध कब्जे से रास्ता पूरी तरह ठप
देवी मंदिर के पास स्थित ठाकुरद्वारा पुल के नीचे अवैध पार्किंग करने वालों ने पूरे रास्ते को बंधक बना लिया है। पुल के नीचे गाड़ियों, ऑटो और टेंपो चालकों ने इस कदर रास्ता जाम कर रखा है कि वहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।

सिटी एरिया का संपर्क टूटा, जनता परेशान
इस भीषण जाम और अवैध कब्जे के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठाकुरद्वारा पुल पार करके दिल्ली गेट (सिटी एरिया) के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। देवी मंदिर से दिल्ली गेट और मुख्य शहर के भीतर आने-जाने वाले राहगीर, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं।

आंखें मूंदे खड़ी है यातायात पुलिस
स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि इस संवेदनशील समय में भी यातायात पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। मंदिर के पास सुरक्षा और सुगम यातायात के बड़े-बड़े दावों के बीच पुलिस इस गंभीर समस्या से अपनी आंखें मूंदे खड़ी है। अवैध रूप से वाहन खड़े करने वाले और डग्गामार वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं, जिससे त्योहार के समय में भी कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।

प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग
वायरल वीडियो और जमीनी हकीकत को देखकर समस्या की गंभीरता का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय जनता ने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ठाकुरद्वारा पुल के नीचे से तुरंत अवैध पार्किंग और टेंपो स्टैंड को हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को इस नरकीय जाम से निजात मिल सके।