वार्ड 95 के खराब नलकूपों पर तत्काल हो कार्यवाही- नगर आयुक्त

SHARE:

निगम की टीम पहुंची कैला भट्टा, लोग बोले पानी की नहीं है समस्या, हो रही है जलापूर्ति

वार्ड 95 में मदरसे वाले 30 एचपी के नलकूप से हर घर पहुंच रहा है जल, विभाग ने किया सर्वे

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 95 कैला भट्टा में जलापूर्ति को लेकर विशेष अभियान चलाया गया तथा सर्वे भी किया गया, जलकल विभाग की अवर अभियंता पूजा राय द्वारा वार्ड संख्या 95 में हर घर जाकर जलापूर्ति को सुनिश्चित किया तथा जो नलकूप सही प्रकार से चल रहे हैं उनको देखा गया तथा जो नलकूप बंद पड़े हैं आवश्यकता अनुसार उनका सही करने के लिए कार्यवाही प्रारंभ कराई गई इसी सर्वे के चलते जानकारी दी गई कि पूरे कैला भट्टा, जस्सीपुरा व अन्य वार्ड 95 के क्षेत्र में सभी घर में जलापूर्ति हो रही हैl

केला भट्टा गली नंबर 5 जलापूर्ति हो रही है लालटेन फैक्ट्री रोड पर लगे नलकूप से जलापूर्ति हो रही है मोहम्मद सुन्नी मस्जिद के पास लगे नलकूप से जल पूर्ति हो रही है मुस्लिम फंड बैंक के पास लगे नलकूप से जलापूर्ति हो रही है सरकारी स्कूल के पीछे कॉलोनी में लगे नलकूप से जलापूर्ति हो रही है मदरसा स्कूल 30 एच पी नलकूप लगा है जिससे जलापूर्ति हो रही है गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा सर्वे किया गया क्षेत्र वासियों ने वार्ड 95 में हो रही जलपूर्ति की पुष्टि की साथ ही लगातार इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी कहा गया

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई