गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के आधुनिक स्वरूप, तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक आकर्षक एवं भव्य प्रतिमा/स्थापना तैयार की गई है, जिसे ‘गाजियाबाद–द टेक हब’ नाम दिया गया है, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर के सौंदर्य करण की तैयारी चल रही है गाजियाबाद द टेक हब प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बन रही है, 20 फिट लंबी तथा 20 फीट चौड़ाई की प्रतिमा राज नगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड जाने वाली मार्ग पर पार्क में रोटरी गोल चक्कर में स्थापित की गई हैl
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया ‘गाजियाबाद–द टेक हब’ के माध्यम से शहर की बदलती तस्वीर और आधुनिक पहचान को रचनात्मक एवं आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। यह स्थापना गाजियाबाद को एक ऐसे आधुनिक शहर के रूप में प्रस्तुत करती है, जो तकनीक, नवाचार, डिजिटल विकास और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
नगर निगम का यह प्रयास शहरवासियों एवं गाजियाबाद आने वाले आगंतुकों को शहर के विकास की नई तस्वीर से परिचित कराने के साथ-साथ युवाओं में तकनीकी सोच, नवाचार और नई संभावनाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश भी देता है।


