

नगर आयुक्त के निर्देशन पर 86 पार्कों में महापुरुषों की प्रतिमाओं को किया गया सुसज्जित, उद्यान विभाग ने संभाली कमान
शहर में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में प्रबल मॉनिटरिंग बनाए रखेंगे अधिकारी- नगर आयुक्त
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं को सूचित किया गया है गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले 86 पार्कों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति तथा अन्य महापुरुषों की मूर्ति पर पेंटिंग का कार्य किया गया है साथ ही पार्कों की रंगाई पुताई तथा सफाई का कार्य भी शुद्धता से किया गया है, ऐसी पार्क जहां आवश्यकता थी पेंटिंग और रंगाई पुताई की वहां पर रंगाई पुताई कराई गई है अन्य पार्कों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, पार्कों में मरम्मत का कार्य तथा मूर्ति स्थलों के मरम्मत का कार्य भी कराया गया हैl
डॉ अनुज प्रभारी उद्यान द्वारा बताया गया कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्कों को सुसज्जित करने का कार्य किया गया है ऐसे अंबेडकर पार्क जहां पर पेंटिंग की आवश्यकता थी पेंटिंग का कार्य कराया गया है इसके अलावा आवश्यकता को देखते हुए सभी स्थलों पर कार्य किया गया है तथा फूलमालाओं से भी पार्कों को सजाया गया है इसी क्रम में उद्यान विभाग के सुपरवाइजर तथा हेड मालियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, पांचो जोन अंतर्गत पेयजल की व्यवस्था हेतु टैंकर प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट तथा मोबाइल शौचालय की आवश्यकता अनुसार व्यवस्था कराई गई हैl
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह भव्य रूप से मनाई जा रहे हैं जिसमें गाजियाबाद नगर निगम उद्यान विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ निर्माण विभाग भी व्यवस्था में जुटा हुआ है कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें उद्यान विभाग भी विशेष सहयोग कर रहा है, नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार अपर नगर आयुक्तों को मॉनिटरिंग प्रबल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में शहर के सभी पार्कों तथा कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जिसमें विशेष रूप से उद्यान विभाग टीम की ड्यूटी पार्कों पर लगाई गई हैl


