भाजपाइयों ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर चलाया प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान

SHARE:

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों में भाजपा द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिमा की सफाई का अभियान कार्यकर्ताओं संग सम्पन्न किया गया।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा महानगर अध्यक्ष आदरणीय मयंक गोयल जी के कुशल नेतृत्व में राजनगर मंडल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान संजय नगर फ्लाईओवर के निकट स्थित बुद्ध विहार मंदिर में संचालित हुआ, जहाँ बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई की गई, जिससे 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमा पूर्ण रूप से सम्पन्न किया जा सके।
इसके अतिरिक्त महानगर के सभी मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों एवं शक्ति केंद्रों में भी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का कार्य इसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पित भाव से किया गया।
राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी की अगुवाई में चले स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अजीत निगम वशिष्ठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, पूर्व मंडल संयोजक ओम दत्त कौशिक, कार्यक्रम संयोजक विजय कोरी, किरण चौधरी, परमेंद्र त्रिपाठी, हरीश राजौरी, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इस जनहितकारी अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना भी था।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई