पिता पुत्र को मिली विद्या-वाचस्पति (PHD) मानद उपाधि

SHARE:

जूडो एवं कराते के महागुरु शिदोशी सोके अनिल कौशिक (9TH डान) एवं उनके पुत्र अंश अनिल कौशिक (अंतर्राष्ट्रीय क्रॉसबो खिलाड़ी) को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2025 को वृंदावन स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ ग्राम जुल्हेड़ी निकट राधा कुंड, मथुरा उत्तर प्रदेश में विद्या-वाचस्पति (पीएचडी) की मानद उपाधि से नवाज़ा गया, अनिल कौशिक को यह उपाधि कराते में उच्च स्तर की डिग्री प्राप्त होने पर तथा कराते खेल को जीवन समर्पित करने के साथ ही 12 से ज्यादा विश्व रिकॉर्ड कायम करने और अपने शोध द्वारा कराते को नई दिशा देने पर प्राप्त हुआ.. अंश अनिल कौशिक को क्रॉसबो में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत भारत देश का नाम रौशन करने पर यह उपाधि प्रदान की गई

इस कार्यक्रम में श्री सुखमंगल सिंह कुलाधिपति, डॉक्टर संभाजी राजाराम बाबिस्कर कुलपति, इंदरजीत तिवारी कुलसचिव ने माननीय मुख्य अतिथि महामंडेलश्वर सुरेंदर नाथ गिरी जी महाराज की उपस्थिति में प्रदान की

शिदोशी सोके डॉ. अनिल कौशिक
अध्यक्ष-इंटरनेशनल गेम्स फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड वर्ल्ड
सदस्य-आई सी एस एस पी ई
मान्यता प्राप्त : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई