पात्र तथा अपात्र की जांच में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

SHARE:

पीएम आवास योजना के 4890 में से 2311 आवेदनों का हुआ सत्यापन, 2579 पेंडिंग, नगर आयुक्त ने ऑनलाइन बैठक कर टीम की लगाई क्लास

एक सप्ताह में लंबित आवेदनों का सत्यापन करायें अधिकारी लापरवाही करने वालों के विरुद्ध होगी कार्यवाही-नगर आयुक्त

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत निरंतर कार्यवाही चल रही है जिसके क्रम में प्राप्त 4890 आवेदनों का सत्यापन जारी है जिसमें से 2311 सत्यापन प्राप्त हो चुके हैं 2579 लंबित है जिनको रफ्तार से सत्यापित करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा ऑनलाइन बैठक की गई, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई जिसमें गाजियाबाद नगर निगम के सभी जोनल प्रभारी, डूडा तथा तहसील विभाग के अधिकारी व टीम उपस्थित रहीl

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद में प्राप्त 4890 आवेदनों में से 2311 का सत्यापन हो चुका है 2579 लंबित है जिन पर तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त महोदय द्वारा वर्चुअल बैठक में जुड़कर दिए गए साथ ही कार्य में लापरवाही करने वालों के नाम भी चिन्हित करने के लिए कहा गया है गाजियाबाद नगर निगम तहसील तथा डूडा विभाग संयुक्त रूप से आवेदनों की सत्यापन पर रफ्तार से कार्य कर रहा है जिसमें पात्र तथा अपात्र का सत्यापन करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है जिस पर टीम के द्वारा कार्यवाही को तेज किया जा रहा हैl

वर्चुअल बैठक के माध्यम से नगर आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत सत्यापन हेतु टीम को मोटिवेट भी किया गया तथा लापरवाही करने पर कड़ी कार्यवाही होगी कड़े निर्देश भी दिए गए, नगर आयुक्त द्वारा ऑनलाइन उपस्थित जनों को पात्र तथा अपात्र की सही जांच हो किसी प्रकार की लापरवाही ना हो कार्य करने में विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए गए साथ ही लंबित आवेदनों का सत्यापन एक सप्ताह में करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, वर्चुअल बैठक में डूडा विभाग से संजय पथरिया भी उपस्थित रहे जिनको नगर आयुक्त द्वारा मॉनिटरिंग प्रबल करते हुए रफ्तार से कार्य कराने के निर्देश दिए गएl

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई