सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान,
एक जनपद एक उत्पाद ओडीओपी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बैंकों में प्राप्त लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा बैठक आहूत
लंबित आवेदनों का सकारात्मक के साथ करें शीघ्र निस्तारण: मुख्य विकास अधिकारी
गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद ओडीओपी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बैंकों में प्राप्त लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पाया गया कि बैंकों द्वारा आवेदनों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है एवं काफी बैंक शाखाओं में शत-प्रतिशत आवेदन लंबित बने हुए हैं। उक्त पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गंभीर नाराजगी व्यक्त की गई एवं सभी बैंक अधिकारियों को अवगत कराया गया कि उक्त ऋण योजनाओं की समीक्षा प्रत्येक माह सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी एवं प्राथमिक योजनाओं में से एक है, जिसकी समीक्षा शासन स्तर पर भी निरंतर की जा रही है, जिसमें बैंकों को आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति किए जाने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।



