गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम आवासीय टाउनशिप का पहला चरण अब रेरा पंजीकरण के बाद लॉन्च होने को तैयार है। मधुबन बापूधाम के बाद करीब दो दशक के अंतराल पर आकार ले रही यह योजना चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतरने लगी है।
क्या है खास?
पहले फेज का लेआउट जीडीए बोर्ड से स्वीकृत हो चुका है। योजना को रेरा में पंजीकरण के लिए भेज दिया गया है। रेरा नंबर मिलते ही औपचारिक लॉन्च की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पहला फेज करीब 49 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसमें आवासीय भूखंडों के साथ व्यावसायिक, सामुदायिक सुविधाएं, हरित क्षेत्र, मनोरंजन और सड़क नेटवर्क की व्यवस्था होगी।
स्वीकृत लेआउट में लगभग 50.18% क्षेत्र आवासीय, 6.30% व्यावसायिक, 5.46% सामुदायिक सुविधाओं, 7.42% मनोरंजन और 30.66% यातायात के लिए रखा गया है।
सिर्फ प्लाट काटकर बसाने वाली सामान्य कॉलोनी नहीं, बल्कि सुनियोजित हाई-टेक टाउनशिप के रूप में विकसित की जा रही है। पहले फेज में गोल्फ कोर्स जैसी आधुनिक सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
दूसरे फेज पर भी काम तेज
दूसरे चरण के लिए चिह्नित करीब 40 हेक्टेयर जमीन में से लगभग 30 हेक्टेयर जीडीए पहले ही खरीद चुका है। शेष 10 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदने और लैंडयूज कन्वर्जन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दूसरे फेज की जमीन, लेआउट और आगे की विकास प्रक्रिया पर चर्चा हुई।
पूरी योजना का स्केल
हरनंदीपुरम को कुल करीब 521 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। इसमें आठ गांवों—मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनेड़ा खुर्द, नगला फिरोज मोहनपुर, भोवापुर, शाहपुर निज मोरटा और मोरटा—की जमीन शामिल है। जीडीए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीद और बैनामा प्रक्रिया में जुटा हुआ है।
जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने कहा, “मधुबन बापूधाम के बाद जीडीए की यह सबसे महत्वपूर्ण नई आवासीय पहल है। लंबे समय बाद प्राधिकरण इतनी बड़ी टाउनशिप को चरणबद्ध तरीके से विकसित कर रहा है। आसपास के बड़े प्रोजेक्ट और बेहतर कनेक्टिविटी इसे भविष्य का नया विकास केंद्र बना सकते हैं।”
यह योजना दिल्ली-एनसीआर में सस्ते और सुनियोजित घर का अच्छा मौका देती है। रेरा नंबर आने के बाद पहला फेज जल्द ही आम लोगों के लिए खुलने वाला है
गाजियाबाद में हाई-टेक हरनंदीपुरम टाउनशिप का पहला फेज लॉन्च को तैयार, दूसरे फेज की भी तेजी से तैयारी
Wajood Ka Chautha Stambh
FOLLOW US:
सबसे ज्यादा पड़ गई
