उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लगातार प्रदर्शन और आम जनता के भारी विरोध के बाद योगी सरकार को लेना पड़ा यू-टर्न । स्मार्ट मीटर के प्रीपेड सिस्टम को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है।ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने घोषणा की है कि अब सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड (Postpaid) की तरह काम करेंगे। इसका मतलब है कि अब रिचार्ज खत्म होने पर तुरंत बिजली नहीं कटेगी।
UP में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर को लेकर उठे विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है।अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे और प्रीपेड व्यवस्था खत्म की जा रही है।उपभोक्ताओं को फिर से मासिक बिल मिलेगा,बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी।विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में एक महीने के भीतर बिजली न काटी जाए और शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो।उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर का जबरदस्त विरोध हो रहा था।



