ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

SHARE:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राज्य की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, ‘मैं चुनाव नहीं हारी हूं, हमें हराया गया है और मेरे इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं।’ममता बनर्जी के इस्तीफे वाली बात पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘संविधान में सब लिखा हुआ है।’ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘हम चुनाव हारे नहीं है, हमें जानबूझकर चुनाव हराया गया है। मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। हम नैतिक तौर पर जीते हैं।’

Leave a Comment