अर्थ डे पर नगर निगम ने चलाया महा अभियान, प्लांटेशन के साथ-साथ प्रदूषण मुक्त शहर का भी दिया संदेश
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहर में अनेको कार्यक्रम आयोजित किये, जिसमें विशेष रूप से पांचों जोन अंतर्गत पार्कों में भव्य रूप से प्लांटेशन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज के नेतृत्व में लगभग 5000 से अधिक पौधे लगाए गए इंदिरापुरम, मोहन नगर, लोहिया नगर, विजयनगर, कवि नगर, वैशाली के पार्कों में प्लांटेशन किया गया जिसमें कई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भी प्रतिभाग़ करते हुए, विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गयाl
प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस पर प्लांटेशन के कार्यक्रम आयोजित हुए लोहिया नगर में कंपोजिट विद्यालय लोहिया नगर की छात्राओं द्वारा पौधे लगाए गए, इसी क्रम में अन्य 50 स्थान पर पौधारोपण किया गया