गाजियाबाद में 10 स्थान पर हवाई हमले से सायरन सुनकर बचाव के लिए माकड्रिल का आयोजन किया जा रहा

SHARE:

आज गाजियाबाद में 10 स्थान पर हवाई हमले से सायरन सुनकर बचाव के लिए माकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है । सायरन बजाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है । हवाई हमले के समय किस प्रकार से अपने सिर को बचाते हुए खुले में कैसे बचाव करें । शंभू दयाल इंटर कॉलेज में सुबह के समय हवाई हमले से बचाव के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई इसमें कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे । इसके साथ ही एम.बी गर्ल्स कॉलेज, नवयुग मार्केट में हवाई हमले से बचाव के लिए मॉकड्रिल की गई इसमें नगर निगम के नगर उप आयुक्त, जिला अधिकारी दीपक मीणा, एडीएम सिटी गंभीर सिंह एवं गाजियाबाद के प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित थे । एम.बी. गर्ल्स कॉलेज में पुलिस और सिविल डिफेंस के सभी बड़े अधिकारियों के साथ सिविल डिफेंस के सदस्यों ने भी मॉक ड्रिल में भाग लिया । क्लास में अंदर बैठकर बच्चों को हवाई हमले से किस प्रकार से अपना बचाव करना चाहिए यह भी बताया गया यदि हवाई हमला होता है तो उसे समय किस प्रकार से सायरन बजेंगे रेड सिग्नल का सायरन, ग्रीन सिग्नल का सायरन हमला समाप्त होने का सायरन आदि के बारे में बताया गया इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार से बचाव की मुद्राएं सीखी एवं अपने घर जाकर वह मुद्राएं परिवार के सदस्य को सीखाने की बात कही जिलाधिकारी ने इस पर एक विस्तृत भाषण देते हुए कहा कि अपने घर में गैस सिलेंडर बंद करना यदि आप घर में हो उसे समय हवाई हमले के हमला होता है सायरन बजाता है तो किस प्रकार से अपना सर बच्चे बचाव करना है ।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई