आज महापौर- नगर निगम, गाजियाबाद द्वारा गुलधर- दुहाई औद्योगिक क्षेत्र का लोकार्पण और नामपट्ट का अनावरण किया गया। उसके पश्चात एचएलएम कॉलेज के प्रांगण में हुए कार्यक्रम में महापौर] विधायक- मुरादनगर अजीत पाल त्यागी सहित अनेक व्यक्तियों ने मनमोहन गोयल के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने उनको महान समाजसेवी और दानदाता कह कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मनमोहन गोयल की धर्मपत्नी पुष्पा रानी गोयल ने भी उनके साथ अपने 64 वर्षीय वैवाहिक जीवन के कुछ संस्मरण रखे।
मनमोहन गोयल का जन्म 21 अक्टूबर 1938 और स्वर्गवास 21 जनवरी 2024 को हुआ था। मनमोहन गोयल उन उद्योगपत्तियों में से थे जिन्होनें गाजियाबाद को औद्योगिक नगरी की पहचान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभायी थी। मनमोहन गोयल के 40 वर्षों (1963-2003) के अथक प्रयास से गुलडहर से मुरादनगर ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री के मोड़ तक का मेरठ रोड एवं रेलवे लाईन के बीच का सम्पूर्ण क्षेत्र जीडीए द्वारा अपने मास्टरप्लान 2021 (जो की 2003 में ही पब्लिश हुआ था) में औद्योगिक घोषित किया गया था।गाजियाबाद से मोदीनगर तक के सारे क्षेत्र की पहली फैक्ट्री (भारत उद्योग) ग्राम दुहाई में 1963 में मनमोहन गोयल ने लगायी थी तथा मुरादनगर 220 के वी बिजलीघर से दुहाई तक की 6 किमी लम्बी बिजली की लाईन भी इन्होने ही कई-कई बार अपने खर्चे पर बनवायी थी।यह भी उल्लेखनीय है कि मनमोहन गोयल ना केवल नगर के अग्रणी समाजसेवी थे, अपितु नगर के औद्योगिक, सामाजिक और राजनैतिक आयामों पर जिस तरह उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है वह अनुपम है। नगर की अनेक सामाजिक संस्थायें उनकी देन हैं। वे नगर के प्रमुख दानदाताओं में से रहे हैं।
गुलडहर, मेरठ रोड, गाजियाबाद (जहां यूपीसीडा का औद्योगिक क्षेत्र खत्म हो जाता है) से शुरू कर के ग्राम दुहाई, मेरठ रोड तक स्थित फ्री होल्ड औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण नगर निगम गाजियाबाद द्वारा मनमोहन गोयल के नाम पर “मनमोहन गोयल औद्योगिक क्षेत्र” करने के लिए हमारा परिवार महापौर को और नगर निगम को धन्यवाद करता है।
इस कार्य में सांसद अतुल गर्ग जी का आशीर्वाद हमारे साथ रहा, इस कार्य में हमारी हिम्मत बढ़ाने और सर्वप्रथन समर्थन करने के लिये अजित पाल त्यागी जी, विधायक का भी धन्यवाद करते हैं।
हम माननीय नगर आयुक्त महोदय का भी धन्यवाद करते हैं।
निम्नलिखित औद्योगिक और सामाजिक संगठनों ने उपरोक्त के विषय में माननीय महापौर महोदया को समर्थन पत्र लिखे थे –1. नीरज सिंघल – अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
2. अतुल जैन – अध्यक्ष, लोहा विक्रेता मंडल, गाजियाबाद
3. अमरीश गोयल – जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद
4. सुशील अरोड़ा – अध्यक्ष, आईएएमए, गाजियाबाद
5. सत्यभूषण अग्रवाल – अध्यक्ष, अमृत स्टील कंपाउंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, गाजियाबाद
6. आनंद प्रकाश गोयल – अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद
7. आलोक गर्ग – अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, गाजियाबाद महानगर
8. संजीव सचदेव – अध्यक्ष, हिन्दू इकौनौमिक फोरम (गाजियाबाद चैप्टर)
9. बृजेश अग्रवाल – अध्यक्ष, ऑल इंडिया मैटल फोर्जिंग एसोसिएशन
10. – अखिल भारतीय निर्माता संघ (उत्तर प्रदेश)
इस अवसर पर सलामत मियां सहित कई प्रमुख पत्रकारों के अतिरिक्त प्रमुख समाजसेवी ललित जायसवाल, सुनील मिगलानी, सुभाष गर्ग, कृष्णवीर सिरोही उद्यमी आईसी अग्रवाल, आदि नारायण गुप्ता, सुशील अरोड़ा, संजीव सचदेव, सौरभ मित्तल, अमरीश गोयल, दीपक गुप्ता, अरुण शर्मा, अनिल गुप्ता, मनजीत सिंह, मनोज शर्मा, रोहिताश गुलाटी, संजय टिबरेवाल, मनोज भाटिया, सुनील त्यागी, अजीत सिंह नंदा, अनिल गर्ग, अनिल सांवरिया, नीरज चौधरी, राकेश छारिया, प्रीतपाल सिंह, मंजीत सिंह, राकेश स्वामी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मनमोहन गोयल के परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।


