युवाओं को लेह लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों को जानने का महत्वपूर्ण अवसर : देवेंद्र कुमार
नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के उपनिदेशक देवेंद्र कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन विकसित वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत गृह मंत्रालय के सहयोग से माई भारत के तहत एक अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 से 30 मई तक कर रहा है । इसमें लेह लद्दाख हिमाचल और उत्तराखंड के 100 सीमावर्ती गांव का चयन किया गया है जिसमें माई भारत के 500 स्वयंसेवकों को शामिल करके प्रति गांव 5 – 5 युवा राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए इन गांव में भेजा जाएगा ताकि वे अनुभव के आधार पर सामुदायिक सेवा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेकर वहां की संस्कृति परंपराओं और जीवन शैली को व्यक्तिगत रूप से अनुभव कर सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवक mybharat.gov.in पर अपने आप को रजिस्टर्ड कर नीचे दिए हुए लिंक https://mybharat.gov.in/pages/yuva_register पर क्लिक कर उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 21 से 29 वर्ष होनी चाहिए तथा अप्लाई करते समय उसे अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट 500 शब्दों में अपनी रुचि को स्पष्ट करते हुए निबंध अपलोड करना होगा । कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2025 है । चयनित युवाओं को 15 मई 2025 को नई दिल्ली में रिपोर्ट करना होगा जहां उन्हें दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम और चिकित्सा जांच के बाद 17 मई 2025 को निर्दिष्ट गांव के लिए प्रस्थान करना होगा । अतः अधिक से अधिक युवाओं से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर तीनों राज्यों के सीमावर्ती गांवों मैं सामुदायिक सेवा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान मे भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।



