दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में 23 नवंबर 2026 को नबील नाम के युवक ने चाकू से हमला कर 9 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। वजह आरोपी नबील की मां और बहन ने उसके उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद काउंसलिंग के लिए उसे जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था।
ऽ थाने में हमला थाने पहुंचते ही नबील ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ऽ स्कूटी लूटना और दूसरा हमला थाने से भागने के बाद उसने एक स्कूटी लूटी और चितली कब्र / कला महल की गलियों में जा छिपा। जब स्पेशल स्टाफ की टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने फिर से हमला कर 4 और पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।
ऽ पुलिस की जवाबी कार्रवाई आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जिसके बाद उसके दोनों पैरों में 6 गोलियां लगीं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को एलएनजेपी और सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऽ मामला दर्ज इस पूरी घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) November 23, 2026



