जिला स्तरीय चयन ट्रायल में 12 खिलाड़ियों ने बनाई जगह, 23 नवम्बर को मेरठ में होगा मंडलीय ट्रायल
गाजियाबाद। प्रदेशीय सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता, जो दिनांक 26 से 28 नवम्बर 2026 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में आयोजित की जाएगी, के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन आज दिनांक 21 नवम्बर 2026 को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में किया गया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गाजियाबाद की 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में मोनी, आरुषि, अंजलि, लक्ष्मी, शिवानी, काजल, अंशिका, खुश्बू, हिमानी, प्रिया, आकृति एवं आफरीन शामिल हैं।
उक्त चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल दिनांक 23 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित किया जाएगा। सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा।


