गाजियाबाद शहर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय बनाया जा रहा है जो कि शहर की बीचो-बीच होगा महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के अथक प्रयासों से गाजियाबाद नगर निगम का अपना मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है जिसका भूमि पूजन हुआ, नंदग्राम राजनगर एक्सटेंशन में नए गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय का भूमि पूजन हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल नगर आयुक्त सहित सभी निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा माननीय पार्षद गण उपस्थित रहेl
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम पर अब अपना मुख्यालय होगा जिसके लिए शासन में लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपील की जाती रही है निगम अधिकारियों का भी प्रयास जारी रहा है जो की सफल हो रहा है 12000 स्क्वायर मीटर में लगभग 92 करोड़ की लागत से 18 महीने में गाजियाबाद नगर निगम का मुख्यालय तैयार होगा, नगर निगम के नए मुख्यालय में सोलर सिस्टम 50 के डब्लू पी का रहेगा, फायर अलार्म सिस्टम भी रहेगा, इसी के साथ-साथ नेटवर्किंग सिस्टम, 630 के वी का डीजी सेट भी लगाया जाएगा, पांच मंजिलिए बिल्डिंग तैयार होगी जिसमें पांच लिफ्ट होगी, इसके साथ सदन कक्ष भी बनाया जाएगा जिसकी क्षमता 200 व्यक्तियों की होगी, कैंटीन एरिया की सुविधा भी रहेगी इसके अलावा 100 व्यक्तियों का मीटिंग हॉल भी तैयार किया जाएगा, आधुनिक तकनीकी से युक्त नगर निगम का मुख्यालय शहर वासियों के लिए सुविधाजनक होगा गाजियाबाद नगर निगम नया मुख्यालय सेंट्रल एयर कंडीशनर रहेगा, पार्किंग की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है


