दिव्यांग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता — नरेंद्र कश्यप

SHARE:

 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश  नरेंद्र कश्यप द्वारा आज अपराह्न लगभग 3:30 बजे समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, जनपद गाजियाबाद का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री  ने विद्यालय भवन, कक्षाओं, छात्रावास, आवासीय भवन, खेल मैदान एवं विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं, साफ-सफाई तथा विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा।

मंत्री  ने कहा कि दिव्यांगजनों के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इस प्रकार के विशेष विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। दिव्यांग विद्यार्थियों को उचित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं आत्मनिर्भर बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों को केवल शिक्षा उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण, बेहतर आवासीय सुविधाएं तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से विद्यालयों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण एवं समीक्षा किया जाना आवश्यक है।

मंत्री  ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर एवं प्रभावी शिक्षण पद्धति अपनाई जाए तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए भी आवश्यक गतिविधियां कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संधारित किए जा रहे अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई।  मंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख एवं रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं नियमानुसार संधारित किए जाएं।

मंत्री जी ने विद्यालय एवं छात्रावास में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई और उचित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके।

मंत्री जी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गाजियाबाद श्री अंशुल चौहान को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी  अंशुल चौहान, प्रवक्ता  अशोक नौटियाल सहित विद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंत्री जी ने पुनः स्पष्ट किया कि दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण दायित्व एवं प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई