कोलकाता के होटल भीषण आग । हादसे में अब तक 9 लोगों के जलकर मरने की पुष्टि

SHARE:

कोलकाता के होटल में भीषण आग, कई लोगों की जलकर मौत। कोलकाता,शहर के एक होटल में बुधवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 9 लोगों के जलकर मरने की पुष्टि हुई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव अभियान के दौरान होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई