गाजियाबाद। भाजपा राजनगर मंडल के पूर्व महामंत्री एवं श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के पूर्व महामंत्री मनोज वर्मा के पूज्यनीय पिता श्री रामनाथ वर्मा का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं रामलीला कमेटी से जुड़े रामभक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय रामनाथ वर्मा जी, पुत्र स्वर्गीय रतन लाल जी, का जन्म 12 फरवरी 1945 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में परिवार एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं संस्कारों के साथ जीवन व्यतीत किया।
उनकी अंतिम यात्रा एल ब्लॉक, परमहंस स्कूल रोड, संजय नगर सेक्टर-23, गाजियाबाद स्थित आवास से निकली, जिसके पश्चात हिंडन मोक्ष स्थली, गाजियाबाद पर परिजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



