इन्डेन गैस एजेन्सी में कंप्यूटर में खराबी के कारण हजारों उपभोक्ता परेशान

SHARE:

इन्डेन गैस एजेन्सी में कंप्यूटर में खराबी के कारण हजारों उपभोक्ता परेशान आज प्रातः काल से ही इन्डेन गैस एजेन्सी वसंत सिनेमा के पास हजारों उपभोक्ता एकत्र हो रहे हैं इन्डेन गैस एजेन्सी के कार्यालय में स्टाफ कर्मियों द्वारा यह बताया गया की कंपनी से ही कंप्यूटर की लाइन में खराबी होने के कारण उपभोक्ताओं का विवरण पता नहीं लग पा रहा है जिस कारण से सिलेंडर वितरण एवं सिलेंडर की बिक्री में व्यवधान आ रहा है इन्डेन गैस एजेन्सी के गोदाम पर हजारों उपभोक्ता गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान है इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को  फोन किया गया किंतु पूर्ति अधिकारी फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके उपलब्ध स्थिति के चित्र एवं विवरण व्हाट्सएप पर जिला पूर्ति अधिकारी को भेज दिए गए हैं

Leave a Comment