जमीयत उलेमा ज़िला गाज़ियाबाद एवं जमीयत उलेमा शहर गाज़ियाबाद के तत्वावधान में दिनांक 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को कनावनी, इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद में हुई आगजनी की दुखद घटना के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राहत कार्य किए गए।
हज़रत मौलाना मोहम्मद ख़ालिद साहब क़ासमी
(अध्यक्ष, जमीयत उलेमा ज़िला गाज़ियाबाद एवं उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश)
की अपील पर जमीयत उलेमा का एक प्रतिनिधिमंडल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां उन्होंने हालात का जायज़ा लिया और प्रभावित लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।
जमीयत उलेमा एक सामाजिक व सेवाभावी संगठन है, जो कठिन समय में हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता है। यह संगठन बिना किसी धर्म या जाति के भेदभाव के मानव सेवा का कार्य करता है। आज के इस राहत कार्य में बड़ी संख्या में गैर-मुस्लिम भाई भी शामिल थे, जो इस बात का प्रमाण है कि जमीयत उलेमा मानवता की सेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य मानती है।


