यूपी बोर्ड परीक्षा में केजीबीवी लोनी की छात्राओं ने परचम लहराया उच्चीकृत कस्तूरबा लोनी की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

यूपी बोर्ड परीक्षा में केजीबीवी लोनी की छात्राओं ने परचम लहराया
उच्चीकृत कस्तूरबा लोनी की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनपद गाजियाबाद में चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। यह विद्यालय अभी तक कक्षा 6 से 8 तक ड्रॉप आउट बालिकाओं के लिए पढ़ाई, आवास एवं खाने पीने की व्यवस्था करते थे, अब इन कस्तूरबा विद्यालयों को उच्च कृत करते हुए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। लोनी स्थित ऊंची कृत कस्तूरबा विद्यालय की गुलफशा खातून ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में दसवीं कक्षा में 524/600अंक, 87.3 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वहीं दूसरे स्थान पर तानिया ने 511 /600 अंक प्राप्त कर 85.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।83.6% के साथ तीसरे स्थान पर बुशरा 502/600 अंक प्राप्त करके बेसिक शिक्षा विभाग में खास जगह बनाई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव जी ने इन छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल ने इन छात्राओं को विभाग द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत कराने की बात कही।
परिषदीय विद्यालय कक्षा एक से आठ तक संचालित होते हैं किंतु कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उच्चीकृत होने के पश्चात बोर्ड परीक्षा में भी सम्मिलित होंगे । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा परिणाम को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

Leave a Comment