गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी यूनियन द्वारा 20 मई 2025 को प्रस्तावित प्रदेश व्यापी 72 घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान, विद्युत आपूर्ति कार्य सुचारू से हो, की तैयारियों/व्यवस्थाओं के सम्बंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों, सम्बंधित संविदाकर्मी एजेन्सी, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम गाजियाबाद, आईटीआई एवं पॉलीटैक्निक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विद्युत विभाग की संविदाकर्मी एजेन्सियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे उक्त कार्य बहिष्कार के दौरान अपना बैकअप प्लान पूर्व से ही तैयार रखते हुए अपने वर्कफोर्स की सूची व बैकअप प्लान उपलब्ध करायें।



