कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी को निगम ने बनाया हाईटेक, नगर आयुक्त ने लिया जायेजा
कंपनी बाग लाइब्रेरी में किताबों का रखरखाव होगा डिजिटल, विद्यार्थियों को मिलेगी इंटरनेट की सुविधा
नगर आयुक्त की प्लानिंग-गाजियाबाद के विद्यार्थियों हेतु शहर में बनेगा स्टडी केंद्र, यूपीएससी/ यूपीपीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को मिलेगा विशेष लाभ
विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त के द्वारा कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कराया गया है, जिसका नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया शीघ्र ही महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा हाईटेक लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए शुभारंभ किया जाएगाl नई सोच के साथ नगर आयुक्त द्वारा जहां शहर के विकास कार्यों को रफ्तार दी जा रही है वहीं विद्यार्थियों के लिए भी नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी को हाईटेक बनाया गया, कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने में निगम के द्वारा कोई भी व्यय नहीं किया गया है नगर आयुक्त की प्लानिंग के क्रम में सीएसआर एक्टिविटी के तहत लाइब्रेरी को आधुनिक रूप दिया गया है, निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश भी उपस्थित रहेl



