17–18 मई को होगा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन मयंक गोयल: “यह तिरंगा यात्रा एक राष्ट्र प्रेम की जन-लहर है

SHARE:

गाजियाबाद, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गाजियाबाद महानगर में 17 मई एवं 18 मई को भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल के नेतृत्व में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन तीनों विधानसभाओं – साहिबाबाद, शहर विधानसभा एवं मुरादनगर – में अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में किया जा रहा है। महानगर संयोजक सचिन डेढ़ा, सह संयोजक संदीप चौधरी, एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में यात्रा की विस्तृत योजना बनाई गई है।विधानसभाओं में जिम्मेदारियां:   1. साहिबाबाद विधानसभा विधानसभा संयोजक: नवनीत मित्तल           सह संयोजक: आशीष चौधरी  2. मुरादनगर विधानसभा           विधानसभा संयोजक: अमित रंजन          सह संयोजक: मोनू त्यागी

3. शहर विधानसभा      विधानसभा संयोजक: सुनील यादव     सह संयोजक: संजय कांत शर्मा भविष्य की योजनाओं के तहत, तीनों विधानसभाओं में यात्रा स्थान और मार्ग की घोषणा शीघ्र की जाएगी। मयंक गोयल ने कहा: “यह तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्र प्रेम की जन-लहर है। जब सड़कों पर हजारों हाथों में तिरंगा लहराएगा, तो गाजियाबाद की धरती पर देशभक्ति का एक अद्भुत दृश्य उभरेगा। यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को प्रणाम है, और मोदी सरकार की सेवा भावना का जन संकल्प है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इस यात्रा से जुड़कर राष्ट्र प्रेम की इस लहर को जन जन तक पहुँचाए।”यात्रा में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक झांकियां, सजीव नारे और अनुशासित कतारबद्ध सहभागिता के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत और सशक्त वर्तमान को दर्शाया जाएगा।भाजपा गाजियाबाद महानगर सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करता है कि वे इस ऐतिहासिक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्र प्रेम के इस अनुपम योजन का हिस्सा बनें और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई