आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया अध्यक्ष एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी विश्वजीत सिंह ने बताया कि बॉडी केयर कप नौंवे जो में संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 4 मईं से 25 मई तक किया जा रहा है इस टूर्नामेंट में दिल्ली एनसीआर से श्रेष्ठ 12 टीम प्रतिभाग हेतु आमंत्रित की गई। मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन, सोनेट क्लब, एलबी शास्त्री, रवि ब्रदर्स, हरियाणा क्रिकेट अकादमी, वीवीआईपी क्रिकेट इंस्टीट्यूट, टीएनएम क्रिकेट एकेडमी, नोएडा वंडर्स, ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी, कार्पेडियम इंडिया गोल्डन हाफ, यूपी पुलिस, भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है । यह टूर्नामेंट यूपीसीए से पंजीकृत तथा गाजियाबाद का प्रसिद्ध टूर्नामेंट है । यह टूर्नामेंट में लीग कम नॉकआउट आधार पर आईसीसी नियम अनुसार खेला जाएगा । टूर्नामेंट में अंपायरिंग उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नामित अंपायरों द्वारा की जाएगी सभी मैच 40-40 ओवर के होंगे । टीम प्रातः 7ः30 बजे रिपोर्ट करेंगे इन 12 टीमों को 4 पूल में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम दो-दो मैच खेलेगी तथा प्रत्येक पूल की टॉप टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे इसके उपरांत नॉकआउट आधार पर मैच आयोजित किए जाएंगे । पूरे टूर्नामेंट का यूट्यूब से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष पूर्व रणजी खिलाड़ी विश्वजीत सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच दूधिया प्रकाश में सफेद गेंद व रंगीन ड्रेस में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को भी के खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता व उपविजेता टीमों को बॉडी केयर काम के साथ सभी खिलाड़ियों को आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ बल्लेबाज गेंदबाज वह ऑलराउंडर मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज को बड़े पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज तथा शतक बनाने वाले बल्लेबाज को भी आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया की शतक बनाने वाले को उच्च राष्ट्रीय स्तर की किट एवं आकर्षक उपहार दिए जाएंगे टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को प्रातः 9ः00 बजे प्रवीण त्यागी कमांडर वीवीआईपी ग्रुप द्वारा किया जाएगा।



