गाजियाबाद: भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संरक्षण में ‘सेवा परमो धर्म:’ में अहम योगदान के लिए गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज चिंतक जितेन्द्र बच्चन को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर के सभागार में ‘हिमाचली टोपी’ से अलंकृत किया गया. बिलासपुर के उपायुक्त आईएएस राहुल कुमार ने हिमाचल प्रदेश की यह सांस्कृतिक पहचान, मान-सम्मान और गौरव का प्रतीक कर्नल जसवंत सिंह चंदेल व जिला भाषा अधिकारी श्रीमती नीलम चंदेल की मौजूदगी में प्रदान किया l उपायुक्त श्री राहुल कुमार समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के 9वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने कहा, ‘सेवा परमो धर्मः’ भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है, जो हमें निस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है. और जितेन्द्र बच्चन पत्रकारिता व समाजसेवा के माध्यम से इसे कार्य को बाखूबी निभा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश आज उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान, मान-सम्मान व ‘गौरव प्रतीक’ से अलंकृत कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है



