गाजियाबाद। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के वर्तमान पदाधिकारियों ने वर्ष 2025-26 के 56 कार्यों का पत्रक जारी किया, जिसका विमोचन सांसद अतुल गर्ग ने किया। अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल मोनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मंत्री प्रदीप मित्तल एवं लेखा परीक्षक रविंद्र मित्तल ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
पत्रक में एक नया शव वाहन खरीदना, सभी भवनों का सौंदर्यीकरण, राम भवन को वातानुकूलित बनाना, बाथरूमों का जीर्णोद्धार, वातानुकूलित दशरथ भवन का निर्माण, अशोक वाटिका का जीर्णोद्धार, जानकी भवन में नई लाइटें लगवाना, जलभराव से राहत के लिए मैदान में 10 सीवर टैंक बनवाना, शव संरक्षण हेतु डीप फ्रीजर खरीदना, सीता विदाई के लिए पालकी खरीदना तथा वर्षों से रुके हुए हनुमान प्रतिमा के भव्य निर्माण कार्य को प्रारंभ कराना सहित 56 महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया गया।
साथ ही प्रस्तावित कार्यों में तुलसी वाटिका से रथ गोदाम तक टिनशेड का निर्माण, अशोक वाटिका स्टेज के ऊपर भव्य महल की मंजिल का निर्माण, पूरे मैदान की बाउंड्री पर अशोक के वृक्ष लगवाना, सोलर लाइटें स्थापित करना, हनुमान वाटिका में बेंच एवं हरियाली विकसित करना, आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण तथा कार्यालय के मुख्य द्वार का पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि वर्तमान पदाधिकारियों ने बहुत अच्छे कार्य किए हैं और उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संभव है कुछ कार्य सभी को समान रूप से पसंद न आएं, लेकिन समाजहित में किए गए कार्यों की आलोचना करने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उस्ताद अशोक गोयल, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, सुभाष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गोयल, राकेश स्वामी, मोहित मित्तल, रमेश मंगल, विनोद गोयल, पार्षद नीरज गोयल, अतुल जैन, विनय सिंघल, शशिकांत भारद्वाज, विकास गुप्ता,सुरेंद्र महाशय, राघवेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार बब्बे, बीरो बाबा, ललित टायल, नंद किशोर शर्मा नंदू, आनंद गर्ग, शिवांग गर्ग, विजय बाबू मेदी सहित सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे


