संजीव शर्मा ने नारियल फोड़कर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र किया और भवन के सुदृढ़ीकरण कार्य सफल

SHARE:

गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र की पुरानी बिल्डिंग के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत गुरुवार सुबह पुराने जर्जर लेंटर के ऊपर नए लेंटर का निर्माण कार्य विधिवत शुभ मुहूर्त के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक श्री संजीव शर्मा ने नारियल फोड़कर किया और भवन के सफल निर्माण एवं संस्था की निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महामंत्री वीरेंद्र कुमार “वीरू बाबा”, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, रविंद्र मित्तल, जगत प्रकाश शर्मा, भूषण यादव, मनीष दीक्षित, राकेश स्वामी, दुष्यंत गुप्ता, विकास मित्तल, चेतन शर्मा, अजय चोपड़ा, वरुण नगर, पार्षद नीरज गोयल, विश्व विजय डोभाल, विशाल अग्रवाल, एडवोकेट अजय राठी, शाहिद सहित अनेक समाजसेवी एवं संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई