गाजियाबाद । आर ब्लाक एचआईजी डुप्लेक्स सेक्टर.12 प्रताप विहार में सदस्यों ने इस माह मई में हुए बैठक में सर्वसम्मति से शशि त्यागी को अपना आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुना है। अन्य पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा रश्मि सिन्हा को उपाध्यक्ष, बिरेन्दर दास को महासचिव, गोपाल सिंह को सचिव चुना गया। नवनियुक्त आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने सबको साथ लेकर सबकी समस्याओं का समाधान कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकारिणी कमेटी से समय-समय पर परामर्श लिया जाएगा। उनके अनुभव से समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग मिलेगा।
सहारनपुर
➡पुलिस ने इकरा हसन को हिरासत में लिया
➡DIG कार्यालय पहुंचीं थीं सांसद इकरा हसन
➡इकरा हसन को महिला पुलिस ने रोका,हंगामा
➡पुलिस सांसद इकरा हसन को थाने लेकर पहुंचीं
➡पीड़ित महिला के साथ पहुंचीं सांसद इकरा हसन#Saharanpur #IqraHasan #Police @IqraMunawwar_ pic.twitter.com/ZDZClzOWBU— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 19, 2026





