पीपीपी मॉडल पर डुंडाहेडा में बायो सीएनजी पर्यावरण अनुकूल गैस बनाने के लिए प्लांट

SHARE:

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर वासियों के लिए पर्यावरण हित में गाजियाबाद नगर निगम अभियान के रूप में कार्य कर रहा है, जिसके क्रम में जल संरक्षण का अभियान हो या फिर जल संचयन का सभी में विभागों के द्वारा योजना के क्रम में कार्य किया जा रहा है इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए कार्यवाही प्रारंभ की है जिसमें डूंडाहेड़ा स्थित 70 MLD एसटीपी प्लांट पर वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट के समय पैदा होने वाली हानिकारक गैस को खत्म करने का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए पीपीपी मॉडल पर डुंडाहेडा में बायो सीएनजी पर्यावरण अनुकूल गैस बनाने के लिए प्लांट लगाया जा रहा है जो कि क्षेत्र वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा जिसमें गाजियाबाद नगर निगम को भी आय होगी, पीपीपी मॉडल पर वी ए टैक वाबैग द्वारा वेस्ट बायोगैस के माध्यम से बायो सीएनजी बनाने का कार्य सफलतापूर्वक किया जाएगा जिसकी आज गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में औपचारिक शुरुआत की गई है l महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद तथा वी ए टैक वाबैग के सी ई ओ शैलेश कुमार द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए l

महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम देश का पहला नगर निगम है जिसके द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील के क्रम में वेस्ट बायोगैस से उपयोगी बायो सीएनजी गैस बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज की गई है गाजियाबाद नगर निगम बायो सीएनजी गैस का इस्तेमाल निगम के वाहनों में भी करेगा इसके अलावा मुनाफा के साथ योजना को आगे बढ़ाएगा, महापौर द्वारा शहर वासियों को शुभकामनाएं दी गई l

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग प्रोजेक्ट के रूप में बायो सीएनजी प्लांट लगाने का कार्य कर रहा है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम का कोई भी व्यय नहीं होगा बल्कि राजस्व की प्राप्ति के लिए योजना बनाते हुए कार्य किया जा रहा है जिसमें डुंडाहेडा स्थित प्लांट जो की 70 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता का है जिसके माध्यम से सीवेज वॉटर ट्रीटमेंट किया जा रहा है, उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए मिथन तथा हाइड्रोजन सल्फाइड गैस को संग्रहित करते हुए बायो सीएनजी गैस बनाने का कार्य किया जाएगा जो की लाभदायक सिद्ध होगी

Leave a Comment