नगर आयुक्त का हिंडन एयर फोर्स से लेकर मोहन नगर चौराहा द्वारा फुटपाथ का औचक निरीक्षण

SHARE:

नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से मोहन नगर जोन के कार्यों का जायजा लिया गया हिंडन एयर फोर्स से लेकर मोहन नगर चौराहा, हिंडन एयर फोर्स से लेकर भोपुरा, हिंडन एयर फोर्स से लेकर एलिवेटेड रोड का जायजा लिया गया अधिकारियों की टीम भी मौके पर तेजी से पहुंची, मुख्य मार्ग के साथ फुटपाथ का जायजा लिया गया, फुटपाथ के साथ-साथ ग्रिल साइड पटरी का भी जायजा लिया, नागद्वार से लेकर एलिवेटेड मार्ग को देखकर नगर आयुक्त ने संतुष्टि जाहिर की वही सी एम ग्रिड के अंतर्गत मोहन नगर चौराहे से हिंडन एयर फोर्स तक चल रही कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए मरम्मत के कार्यों को तत्काल प्रभाव से करने के लिए कहा जिसमें टूटी हुई ग्रिल को तत्काल ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया, मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण विपुल, अवर अभियंता विनोद व निर्माण विभाग के सुपरवाइजर व टीम उपस्थिति रहे l नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभाग अलर्ट मोड में है प्रतिदिन शहर हित में अधिकारियों का निरीक्षण जारी है

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई