उत्तर प्रदेश के पुलिस बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट को नया नेतृत्व मिल गया है। अब तक नोएडा की पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह का तबादला गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में कर दिया गया है। उन्हें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी जे .रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इस बदलाव के साथ ही नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की कमान अब जे. रविंद्र गौड़ के हाथों में होगी। वहीं, प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगी



