द रिपोर्टर कलेक्टिव की खोजी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 51 सीटों पर डाले गए वोटों और गिने गए वोटों की संख्या में विसंगतियां पाई गई हैं।
यह रिपोर्ट चुनाव आयोग के उन भीतरी और आंतरिक दस्तावेज़ों पर आधारित है जो रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा आयोग को भेजे गए थे।
इस खोजी रिपोर्ट के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं
ऽ वोटों की संख्या में अंतर रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के चुनावों में इन तीनों राज्यों की 51 विधानसभा और लोकसभा सीटों पर पोलिंग बूथ के भीतर रजिस्टर में दर्ज डाले गए वोटों और ईवीएम द्वारा गिने गए वोटों की संख्या आपस में मेल नहीं खाती।
ऽ 19 सीटों पर शून्य रिकॉर्ड कुल 51 सीटों में से 19 सीटों पर रिकॉर्ड में लापरवाही पाई गई, जहाँ पोलिंग बूथ में आने वाले मतदाताओं की संख्या की जगह अधिकारियों ने जीरो या निल दर्ज कर दिया था। इनमें से 10 सीटें महाराष्ट्र और हरियाणा की हैं।
ऽ 32 सीटों पर सीधा अंतर बाकी 32 सीटों पर डाले गए वोटों और ईवीएम से गिने गए वोटों के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखा गया है। कुछ सीटों पर जितने मतदाता रजिस्टर में दर्ज थे । उससे कहीं कम वोट गिने गए, जबकि कुछ जगहों पर उल्टे आंकड़े दर्ज थे।
ऽ नियमों का उल्लंघन रिपोर्ट का कहना है कि चुनाव आयोग के अपने नियमों के मुताबिक, डाले गए और गिने गए वोटों में ऐसा अंतर होने पर संभावित धांधली की जांच शुरू होनी चाहिए, लेकिन आयोग ने इस विसंगति को नज़र अंदाज़ करते हुए नतीजे घोषित कर दिए।



