पांचों मंडल अध्यक्षों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित विशाल पदयात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज लीलावती पब्लिक स्कूल में शहर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों, पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर विधायक माननीय संजीव शर्मा ने की।
बैठक में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक संजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराएं, ताकि पदयात्रा को भव्य एवं सफल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। सभी के सामूहिक प्रयासों एवं समर्पण से मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके


