गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्टेडियम परिसर में बैडमिंटन हॉल, जिम हॉल एवं तरणताल का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्टेडियम में प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों एवं निर्माण कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा कार्यों की प्रगति से उन्हें समय-समय पर अवगत कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान क्रीड़ा अधिकारी श्री राम मिलन अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को स्टेडियम में संचालित खेल गतिविधियों, जीर्णोद्धार कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए।


