गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जन समस्याओं की समाधान हेतु संभव के अंतर्गत जनसुनवाई की गई, संभव में 21 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें निर्माण विभाग से 6, उद्यान विभाग से 3, टैक्स से संबंधित 4, संपत्ति विभाग से 2, जलकल विभाग से 5, अतिक्रमण संबंधित 01 संदर्भ प्राप्त हुआ l संभव में प्राप्त संदर्भों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को दिए गए, मौके पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, संपत्ति विभाग जलकल विभाग प्रकाश विभाग के संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे l
संभव के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों पर अधिकारियों ने मौके पर टीम भेजकर समाधान की कार्यवाही, जलकल विभाग संबंधित संदर्भों पर तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए, विजयनगर के शिकायतकर्ता द्वारा जलकल विभाग संबंधित समस्या बताई गई जिस पर नगर आयुक्त ने मौके पर संबंधित JE मयंक मिश्रा को बुलाकर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया l
संभव में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के लिए जोनल प्रभारी भी अपने-अपने जॉन से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए विभागों से समन्वय करेंगे, सभी विभागों से समन्वय करते हुए संभव में प्राप्त समस्याओं का समाधान जोनल स्तर से भी किया जाए नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए l



