आपका टारगेट ही कंपनी को ऊंचाई तक ले जाता है राकेश गांधी,अजय ढाका

SHARE:

गाज़ियाबाद। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी नवयुग मार्केट ने अपने मंडलीय कार्यालय पर एक अभिकर्ता बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कुमार गांधी (डिप्टी जनरल मैनेजर रीजनल ऑफिस द्वितीय दिल्ली) अजय सिंह ढाका रीजनल मैनेजर (रीजनल ऑफिस द्वितीय दिल्ली) रहे। संतोष कुमार (गाजियाबाद डिवीजन इंचार्ज )व विनीत अरोड़ा (बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर) ने अपने समस्त स्टाफ को साथ लेकर दोनों मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर कर और पगड़ी पहनाकर कर फूलों का गुलदस्ता देते हुए अभिनंदन स्वागत किया। राकेश कुमार गांधी और अजय सिंह ढाका ने अभिकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए वार्तालाप की और कहा कि आप सभी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी परिवार के वो जिम्मेदार लोग हो जो इंश्योरेंस कंपनी को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करते हो। और सभी अभिकर्ताओं को नए-नए बीमा के बारे में भी अवगत कराया। और जो अभिकर्ताओं के लिए कुछ कमियां महसूस हुई उसको जल्द से जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया।और ऑफिस के समस्त स्टाफ की भी प्रशंसा की कहा आप भी इंश्योरेंस कंपनी के लिए किसी पिलर से कम नहीं है। क्योंकि देखने को मिल रहा है की आप अपने ग्राहक से सभ्यता से बात करते हुए उसके कार्य को करते हो। और पूरे ऑफिस का वातावरण भी बहुत ही सुंदर दिख रहा है। संतोष कुमार और विनीत कुमार अरोड़ा ने दोनों मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप ने जो हमारे सभी अभिकर्ताओ को जो मार्गदर्शन दिया है। इसी तरह से समय-समय पर सभी का मार्गदर्शन होते रहना चाहिए ताकि हमारा अभिकर्ता अपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के बीमा के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देता रहे। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश नागपाल,सत्येंद्र कुमार, संजीव कपूर, राजीव भारद्वाज, मानव अग्रवाल, महेश अरोड़ा, पीयूष सूद, चैताली, स्वाति, पूजा कन्नोजिया ,प्रमोद कुमार अनिल कुमार भारती, वीरेंद्र कुमार,अतुल अग्रवाल, राजेश कुमार, बी पी गौतम राजेंद्र कुमार,घनश्याम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई