नालों से निकली सिल्ट को उठाने में ना हो देरी– नगर आयुक्त

SHARE:

गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांचों जोन अंतर्गत अभियान के रूप में नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम में बड़े एवं छोटे नालों को साफ कराया जा रहा है जिसकी मॉनिटरिंग भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है गाजियाबाद नगर निगम के संसाधनों का उपयोग करते हुए नालों की सफाई कराई जा रही है बड़ी पोर्कलेन, बड़ी जेसीबी का उपयोग करते हुए बड़े नालों की सफाई का कार्य चल रहा है इसी प्रकार छोटे नालों की सफाई के लिए छोटी पोर्कलेन मशीन लगाई गई है l

Leave a Comment