होनहार छात्र शील कांत भाटी ने ICEI बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की

SHARE:

बिसरख के भाटी परिवार को मिली दोहरी खुशी, नई पीढ़ी ने किया नाम रोशन
ग्रेटर नोएडा (बिसरख): बिसरख गांव के भाटी परिवार में इन दिनों दोहरी खुशी का माहौल छाया हुआ है। परिवार की नई पीढ़ी ने एक साथ दो बड़ी सफलताएं हासिल करके पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया है।
भाटी जी के होनहार छात्र शील कांत भाटी ने ICEI बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की है। वहीं एडवोकेट संजीव भाटी के भांजे सीलम पुर निवासी प्रणव चौधरी ने CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा (कॉमर्स स्ट्रीम) में शानदार 95.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रणव को अपने स्कूल में कॉमर्स स्ट्रीम में रैंक 3 भी प्राप्त हुई है।
शील कांत भाटी किर्तन वाली गली , गांव बिसरख निवासी एडवोकेट संजीव भाटी के पुत्र हैं। भाटी परिवार बिसरख का प्राचीन एवं सम्मानित मूल निवासी परिवार है।
प्रणव चौधरी एडवोकेट संजीव भाटी के भांजे और सीलमपुर निवासी निखिल चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने भारत नेशनल पब्लिक स्कूल, राम विहार, करकड़ूमा, दिल्ली से परीक्षा दी और इंग्लिश कोर में 98, इकोनॉमिक्स में 96, बिजनेस स्टडीज में 93 जैसे उत्कृष्ट अंक हासिल किए।
परिवारजनों ने दोनों बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। एडवोकेट संजीव भाटी सहित अन्य परिजनों ने शील कांत भाटी और प्रणव चौधरी की मेहनत की सराहना करते हुए बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।
शुभकामनाएं:
शील कांत भाटी और प्रणव चौधरी को इन शानदार सफलताओं के लिए बहुत-बहुत बधाई

Leave a Comment