गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी जनपद गाजियाबाद कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जूम के माध्यम से पीएम सूर्यघर योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत विभागवार प्रगति, बैंकिंग डिस्बर्सल, प्रचार-प्रसार, फील्ड स्तर की गतिविधियों एवं विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा योजना की धीमी प्रगति एवं लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग लक्ष्य पूर्ति हेतु गंभीरता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में डिस्कॉम अधिकारियों की विशेष समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि डिस्कॉम को दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि क्षेत्रीय फील्ड स्टाफ, लाइनमैन एवं अन्य कर्मचारियों के माध्यम से गांव-गांव एवं वार्ड स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकें।
एलडीएम की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अनेक प्रकरणों में ऋण स्वीकृत होने के बावजूद भी बैंकों द्वारा समय से डिस्बर्समेंट नहीं किया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा एलडीएम को निर्देशित किया गया कि दो दिवस के भीतर लंबित डिस्बर्सल प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए
संविधान द्वारा दिये गये आरक्षण के अधिकार को मारनेवाली भाजपा का अंहकार आज अंदर-ही-अंदर बहुत ख़ुश होगा कि सदियों से वंचित, शोषित, पीड़ित समाज आज भी उनके वर्चस्व के आगे दंडवत होकर याचना कर रहा है लेकिन अपने प्रभुत्व के घमंड में चूर भाजपाई और उनके संगी-साथी ये भी याद रखें कि जब आग्रह… pic.twitter.com/TEQ9LsysYg
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 18, 2026





