आज श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी, घंटाघर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमेटी के अनेक गणमान्य सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रामलीला कमेटी द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर इन कार्यों का स्वागत किया तथा कमेटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।बैठक में यह भी बताया गया कि बीते एक वर्ष के दौरान रामलीला परिसर एवं कमेटी से जुड़े कुल 52 महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं। इन कार्यों को लेकर उपस्थित सदस्यों ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कमेटी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष श्री अजय बंसल जी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी चुनावों …आज श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी, घंटाघर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमेटी के अनेक गणमान्य सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रामलीला कमेटी द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर इन कार्यों का स्वागत किया तथा कमेटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।बैठक में यह भी बताया गया कि बीते एक वर्ष के दौरान रामलीला परिसर एवं कमेटी से जुड़े कुल 52 महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं। इन कार्यों को लेकर उपस्थित सदस्यों ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कमेटी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष श्री अजय बंसल जी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वर्तमान के सातों पदाधिकारियों को ही अगले चुनावी पैनल में प्रत्याशी के रूप में घोषित किया। इस घोषणा का सभी सातों सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं स्वीकार किया।वर्तमान पैनल में अध्यक्ष श्री अजय बंसल, महामंत्री श्री नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गोयल ‘मोनू’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजीव मित्तल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, मंत्री श्री प्रदीप मित्तल एवं लेखा परीक्षक श्री रविंद्र मित्तल शामिल हैं।बैठक में उस्ताद अशोक उस्ताद, पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार ‘वीरो’, पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता, खलीफा ज्ञान प्रकाश गोयल, विनय सिंघल, कर सलाहकार राजेंद्र मित्तल, मेदी वाले राकेश स्वामी, राजेश बंसल, देवेंद्र मित्तल, विजय कुमार मेदी वाले, कुलदीप मित्तल, संदीप मित्तल, दिनेश शर्मा, ललित पायल, आलोक बंटी, सुनील गुप्ता, आनंद गर्ग, जयवीर शर्मा, सुनील कुमार शेर, मोहित मित्तल, शिवांग गर्ग सहित बड़ी संख्या में रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे





