धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत देहरा गांव में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा दो पक्षों में जमकर बवाल

SHARE:

9 मई 2026 की जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत देहरा गांव में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा@बाइक रैली के दौरान दो पक्षों में जमकर बवाल और पथराव हुआ है। शोभायात्रा के देहरा गांव से गुजरने के दौरान, कथित तौर पर मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। उपद्रवियों ने रास्ते में खड़े कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए और कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुँचाया । इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विवाद गुटखा खरीदने या कहासुनी से शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। मेरठ जोन के ।डीजी भानु भास्कर और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई