गाजियाबाद में दहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल कैश वेन लूटी

SHARE:

गाजियाबाद में दिन दहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल कैश वेन लूटी, ATM में पैसा डालने आयी कैश वेन पर घात लगाकर किया गया हमला ,लाखों रुपये लूटे जाने की ख़बर…….
कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई l जब बदमाशों ने एक कैश वेन को निशाना बनाया और उसे लूटकर फ़रार हो गये l दोपहर लगभग एक बजे एवन इंडिया नामक वित्तीय संस्था के कर्मचारी अपनी कैश वैन के साथ एटीएम में कैश डालने के लिए आये हुए थे। उनके कर्मचारी जब कैश डालने के लिए एटीएम पर जाने लगे तो कुछ लोग वहाँ पर आये और ड्राइवर को हथियारों के बल पर काबू किया और कैश वैन को लूटकर भाग निकले l कैश वैन के लूटे जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस हरकत में आयी l गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में हर जगह नाकाबंदी लगाकर चैकिंग चलाई गई l लूटी गयी वेन कुछ किलोमीटर दूर मसूरी थाना क्षेत्र में रिकवर हो गई। लेकिन वेन में रखा कैश गायब था l जिसे लेकर बदमाश भाग निकले l पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैश की जो लिमिट थी , उसकी जानकारी की जा रही है। जो वित्तीय संस्था है उनसे मुख्य रिकार्ड मंगवाये जा रहे है। कितना उन लोगों ने एटीएम में डाला गया और कितना कैश बचा हुआ था l घटना के अनावरण के लिए 08 टीमों का गठन कर लिया गया है l इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे दिखवाये जा रहे है। पैसा डालने आये जो कर्मचारी थे और जो ड्राइवर थे उनसे भी पूछताछ की जा रही है। घटना में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति शामिल होने का अंदेशा है जिसे पैसे के आवागमन और ATM में कैश डालने की पूरी जानकारी है l ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है…..

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई